फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस मेट्रो ब्लास्ट में 14 की मौत, 23 साल के हमलावर ने दिया था अंजाम

Tue, 04 Apr 2017 02:05 PM IST
amarujala.com- Written by: राघवेंद्र मिश्र
विज्ञापन
रूस में ब्लास्ट
विज्ञापन
रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में दो मेट्रो स्टेशन पर हुए ब्लास्ट में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 40 से ज्यादा लोग घायल हैं। वारदात सोमवार शाम की है। रूस के प्रधानमंत्री दमित्री मेदवदेव ने आतंकी हमले की पुष्टि की है। रिपोर्ट के मुताबिक किर्गिस्तान के आत्मघाती हमलावर ने इसे अंजाम दिया था।
विज्ञापन


  St Petersburg attack staged by Kyrgyz suicide bomber, reports AFP quoting Kyrgyzstan authorities. — ANI (@ANI_news) April 4, 2017


मीडिया रिपोर्ट्स् के मुताबिक, सेंट्रल एशिया के रहने वाले एक 23 साल के युवक ने वारदात को अंजाम दिया है। हमले के बाद सुरक्षा की दृष्टि से 10 मैट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया है। ब्लास्ट में जिस डिवाइस का इस्तेमाल किया गया था, उसमें नुकीली चीजें भरी हुई थी।

बताते चलें कि ब्लास्ट टेक्नॉलजी इंस्टीट्यूट और सनाया मेट्रो स्टेशन की बीच हुआ था। इससे दो डिब्बें काफी छतिग्रस्त हो गईं। धुएं के कारण लोग इध-उधर भागने लगे। ब्लास्ट के वक्त पुतिन सेंट पीटरसबर्ग में ही मीडिया से बात कर रहे थे। 
विज्ञापन


वारदात के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुतिन से बात की और जांच में हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाया।

मेट्रो में सवाल लोगों ने बताया कि धमाके के बाद डिब्बे में चारों तरफ धुआं था। कई लोग बेसुध गिरे पड़े थे और चारों और खून फैला था। ट्रेन के सुरंग से बाहर निकलने के बाद ही बचाव कार्य शुरू हो पाया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें