फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेशी आतंकियों और आईएस के बीच साठगांठ : जॉन केरी

Tue, 30 Aug 2016 05:48 AM IST
एजेंसी, ढाका
विज्ञापन
अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी
विज्ञापन
अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी ने सोमवार को कहा कि आईएस और बांग्लादेश के आतंकियों के बीच साठगांठ के सबूत मिले हैं और अमेरिका का मानना है कि बांग्लादेश में हो रही आतंकी घटनाओं के पीछे इस्लामिक स्टेट के तत्व शामिल हैं। 
विज्ञापन


केरी ने कहा कि मुस्लिम बहुल इस देश में अल्पसंख्यकों और धर्मनिरपेक्ष सामाजिक कार्यकर्ताओं पर हमले इसके गवाह हैं। हालांकि बांग्लादेश की सरकार अपने देश में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट की मौजूदगी को कई बार खारिज कर चुकी है।  

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और विदेश मंत्री एएच महमूद अली के साथ बातचीत के बाद केरी ने कहा, ‘ये सबूत हैं कि इराक और सीरिया के आईएस ने दुनिया भर के आठ अलग-अलग संगठनों के संपर्क में हैं और उनमें से एक संगठन दक्षिण एशिया में है। 
विज्ञापन


हमने बातचीत में यह स्पष्ट कर दिया है और इस बारे में कोई तर्क की गुंजाइश नहीं है।’ अमेरिकी विदेश मंत्री केरी ने यह भी कहा कि अमेरिका आतंक के खिलाफ लड़ाई में बांग्लादेश की एजेंसियों के साथ काम करने को इच्छुक है। उन्होंने कहा कि हमें आतंकवाद से लड़ने के लिए सूचनाओं के आदान-प्रदान की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें