फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर पुलिसवाले के बदन पर हों कैमरे: ओबामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बराक ओबामा ने पुलिसकर्मियों के लिए बॉडी कैमरा समेत पुलिस व्यवस्था में सुधार के लिए अमरीकी कांग्रेस से 26.3 करोड़ डॉलर (क़रीब 1,600 करोड़ रुपए) जारी करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन


फ़र्गसन में हुए कथित पुलिसिया अन्याय के बाद एक सप्ताह तक चले राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन के बाद ओबामा ने कांग्रेस के सामने यह प्रस्ताव रखा।

पुलिस सुधार के तहत पुलिस द्वारा सैन्य हथियारों का कम से कम इस्तेमाल भी शामिल है।

एक निहत्थे काले व्यक्ति को गोली मारने वाले गोरे पुलिस अधिकारी पर आरोप तय करने में असफल ग्रांड ज्यूरी के बाद मिज़ूरी के फ़र्गसन में दंगा फैल गया था।

ओबामा ने कहा, "यह केवल फ़र्गसन की समस्या नहीं है। यह राष्ट्रीय समस्या है लेकिन इसे हल किया जा सकता है।"
विज्ञापन

ख़रीदे जाएंगे 50,000 बॉडी कैमरे

राष्ट्रपति ने व्हाइट हाउस में मेयरों, नागरिक अधिकार के लिए काम करने वाले नेताओं और क़ानून प्रवर्तन अधिकारियों के साथ बैठक के एक दिन बाद यह बात कही।

उन्होंने संघीय एजेंसियों से घरेलू पुलिस बलों में 'सैन्य संस्कृति' को फैलने से रोकने के लिए सुझाव मांगे हैं।

ओबामा द्वारा सुझाए गए फंड में से पुलिस अधिकारियों के लिए 50,000 बॉडी कैमरा ख़रीदे जाएंगे।

बॉडी कैमरा फ़र्गसन शूटिंग जैसे मामलों में पुलिस और नागरिकों के बीच किसी मुठभेड़ में सबूत का काम कर सकता है।

आधुनिक पुलिसिंग पर उन्होंने फ़िलाडेल्फ़िया पुलिस कमिश्नर चार्ल्स रामसे के नेतृत्व में एक टास्कफ़ोर्स का भी गठन किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें