चीन के सरकारी मीडिया ने कहा है कि चीनी नागरिकों को अंग्रेजी नाम रखने से पहले अच्छी तरह विचार कर लेना चाहिए ताकि वो गलत अर्थ वाला शब्द न चुन लें।
सीसीटीवी न्यूज वेबसाइट ने सलाह दी है कि लोग ऐसे नाम न चुनें जो आक्रामक हों या जिनका कोई मतलब ही न हो।
कई चीनी नागरिक अंग्रेजी नाम चुनते हैं, खासतौर पर तब जब उनका पश्चिमी देशों में व्यापार भी हो।
सीसीटीवी के अनुसार लोगों को ऐसे काल्पनिक किरदारों के नाम रखने से बचना चाहिए जिनसे कामुक संकेत मिलते हों।
वेबसाइट के अनुसार अंग्रेजी नामों के साथ "कोई भावना या विचार जुड़ा होना चाहिए कि आप किस तरह के आदमी हैं, या आप कहां के हैं", इसलिए शैतान (Satan) या डंबलडोर जैसे नाम भूल जाएं।