फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस्र में फिर राष्ट्रपति चुने गए अब्दुल फतह अल-सीसी

Tue, 03 Apr 2018 05:40 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, कायरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतह अल-सीसी एक बार फिर इस पद के लिए चुन लिए गए हैं। 63 वर्षीय सीसी को 97 फीसदी से अधिक मान्य वोटों के साथ दूसरे कार्यकाल के लिए निर्वाचित किया गया है। मिस्र के राष्ट्रीय चुनाव प्राधिकरण (एनईए) ने सोमवार को यह जानकारी दी। एनईए के चेयरमैन लशीन इब्राहिम ने कहा कि छह करोड़ पंजीकृत मतदाताओं में 41.05 फीसदी मतदान हुआ था। 
विज्ञापन


इब्राहिम ने कहा कि तीन दिन के राष्ट्रपति चुनाव में सीसी के विरोधी मूसा मुस्तफा मूसा को केवल 2.92 फीसदी मत मिले। मूसा घाड पार्टी के प्रमुख हैं। बता दें कि मिस्र में 2011 में लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनों के बाद हुस्नी मुबारक को सत्ता छोड़नी पड़ी थी। 2012 में चुनाव हुए पर अगले साल सेना ने विद्रोह किया और सत्ता जनरल सीसी के हाथ में आ गई। इसके बाद 2014 में हुए चुनाव में सीसी ने राष्ट्रपति चुनाव जीता। सात जून को सीसी का पहला कार्यकाल पूरा होगा। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें