दक्षिण अमेरिका के पश्चिमी तट पर स्थित इक्वाडोर में कुछ दिन पहले ही तबाही मचाने के बाद एक बार फिर से भूकंप आया है। इसकी तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 6.1 मापी गई है। फिलहाल किसी जान माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
इससे पहले स्थानीय समय के मुताबिक शनिवार की रात करीब 8 बजे भी भूकंप आया था। (भारतीय समयानुसार रविवार की सुबह करीब 6 बजे) जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था।
रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 7.8 मापी गई थी, जिसकी वजह से कई मकान धराशायी हो गए थे। इस भूकंप से इक्वाडोर के 500 से भी अधिक लोगों की मौत हो गई और हजारों लोग घायल हो गए।