फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इक्वाडोर में फिर आया भूकंप, 3 दिन पहले भी मचाई थी तबाही

Wed, 20 Apr 2016 04:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
इक्वाडोर में फिर आया भूकंप
विज्ञापन
दक्षिण अमेरिका के पश्चिमी तट पर स्थित इक्वाडोर में कुछ दिन पहले ही तबाही मचाने के बाद एक बार फिर से भूकंप आया है। इसकी तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 6.1 मापी गई है। फिलहाल किसी जान माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन


इससे पहले स्थानीय समय के मुताबिक शनिवार की रात करीब 8 बजे भी भूकंप आया था। (भारतीय समयानुसार रविवार की सुबह करीब 6 बजे) जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था।

रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 7.8 मापी गई थी, जिसकी वजह से कई मकान धराशायी हो गए थे। इस भूकंप से इक्वाडोर के 500 से भी अधिक लोगों की मौत हो गई और हजारों लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल से भी तगड़ा था वो भूकंप

इक्वाडोर में जबरदस्त भूकंप आया था, जिससे पूरा देश हिल गया था। - फोटो : Reuters
भूकंप की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसकी तीव्रता पिछले साल नेपाल में आए भूकंप की तीव्रता जितनी थी। भूकंप का केंद्र प्रशांत महासागर तट पर स्थित था।

भूकंप की वजह से राजधानी क्विटो सहित कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ। साथ ही साथ राजधानी के कई इलाकों में बिजली सेवा और टेलिफोन सेवा भी बाधित हो गई। 

मौसम विभाग ने भूकंप की वजह से सुनामी की चेतावनी भी जारी कर दी थी। इसके अलावा इक्वाडोर के पड़ोसी देश पेरु में भी सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें