फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरान में जबरदस्त भूकंप, 170 लोग घायल

Mon, 26 Nov 2018 04:24 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भूकंप - फोटो : self
विज्ञापन
ईरान की इराक से लगी पश्चिमी सीमा के निकट रविवार रात भूकंप के तेज झटकों की वजह से कम से कम 170 घायल लोग हो गये। ईरान की आपातकालीन सेवाओं के प्रमुख पीर हुसैन कोलीवंद ने यह जानकारी दी। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के अुनुसर 6.3 तीव्रता वाला यह भूकंप केरमनशाह प्रांत के सरपोल-ए-जहाब इलाके में आया। इसका केंद्र जमीन से दस किलोमीटर नीचे था।
विज्ञापन


हालांकि ईरान टीवी ने इसकी गहराई पांच किलोमीटर बताई है। यह भूकंप उथला था और यह गंभीर क्षति का कारण बन सकता है। इसका असर इराक की राजधानी बगदाद तक महसूस किया गया। अर्द्धशासकीय न्यूज एजेंसी फार्स ने बताया कि ईरान के सात प्रांतों में इसका असर महसूस किया गयां है ।  स्थानीय प्रशासन ने छह राहत दलों को भूकंप वाली जगह के लिए रवाना कर दिया है। क्षेत्र में नवंबर 2017 के भूकंप में 600 से ज्यादा लोग मारे गए थे । 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें