दक्षिणी न्यूजीलैंंड में बुधवार को समुद्र के नीचे भूकंप के झटके महसूस किये गये। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई। सर्वे ने यह भी बताया कि भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है।
New Zealand rocked by strong 6.1 magnitude earthquake https://t.co/6otKVWoPzh pic.twitter.com/EUXshZczfH
— Daily Mail Australia (@DailyMailAU) September 20, 2017
पढ़ें: भूकंप के झटकों से फिर दहला मेक्सिको, 44 इमारतें ढहीं, 139 से ज्यादा की मौत
मैक्सिको में आये भूकंप के बाद न्यूजीलैंड में भूकंप आया है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक मैक्सिको में भूकंप से 139 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि अभी तक न्यूजीलैंड में आये भूकंप से किसी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।