फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.6

Mon, 28 Nov 2016 08:48 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नेपाल में भूकंप
विज्ञापन
सोमवार सुबह नेपाल में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गई है। भूकंप का केंद्र नेपाल की राजधानी काठमांडू से 131 किलोमीटर दूर रामेछाप और सोलुखुंबु जिले की सीमा पर है।
विज्ञापन


भूकंप के झटके स्थानीय समय के मुताबिक सुबह 5 बजकर 20 मिनट पर महसूस किए गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक भूकंप के झटकों का कोई खास असर नहीं रहा। इन भूकंप के झटकों से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

इससे पहले 25 अप्रैल 2015 को नेपाल में आए भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी। जिसमें हजारों लोगों को जान गंवानी पड़ी थी। वहीं नवंबर महीने में ये चौथी बार है जब भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इससे पहले न्यूजीलैंड, भारत और जापान में भी इस महीने भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

UPDATE: Epicenter of earthquake is  border of Ramechhap and Solukhumbu districts and measuring 5.6, 131km from Kathmandu #Nepal— ANI (@ANI_news) November 28, 2016
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें