फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैंने खुद अपने हाथों से अपराधियों की हत्याएं की: फिलीपींस के राष्ट्रपति

Thu, 15 Dec 2016 12:56 PM IST
एजेंसी/ मनीला
विज्ञापन
- फोटो : reuters
विज्ञापन
फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो डुतेर्ते ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने मेयर रहने के दौरान खुद संदिग्ध अपराधियों की हत्या करके पुलिस के लिए नजीर पेश की। सोमवार देर रात राष्ट्रपति भवन में कारोबारियों को संबोधित करते हुए रोड्रिगो ने यह विवादित टिप्पणी की। वह अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को लेकर चर्चा कर रहे थे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 30 जून को उनके राष्ट्रपति बनने के बाद से अब तक पुलिस और अज्ञात हमलावर हजारों लोगों की हत्याएं कर चुके हैं। वर्तमान समय में पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान पर उन्होंने कहा कि वह मेयर रहने के दौरान खुद कई संदिग्ध अपराधियों की हत्या कर चुके हैं। 

फिलीपींस के राष्ट्रपति ने कहा, ‘दक्षिणी शहर दावावो का मेयर रहने के दौरान मैंने खुद अपराधियों को मौत के घाट उतारा। मैंने ऐसा करके पुलिस के सामने उदाहरण पेश किया कि अगर मैं अपराधियों की हत्या कर सकता हूं, तो पुलिसकर्मी क्यों नहीं कर सकते हैं?’
विज्ञापन
विज्ञापन

'मैं मोटरसाइकिल से दावावो में सड़कों पर गश्त करता था'

- फोटो : reuters
उन्होंने कहा, ‘मैं मोटरसाइकिल से दावावो में सड़कों पर गश्त करता था, ताकि अपराधियों से मेरा सामना हो सके और मैं किसी की हत्या कर सकूं।’ इस बीच उन्होंने मानवाधिकार संगठनों और अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की आलोचना का भी जवाब दिया।

फिलीपींस के राष्ट्रपति ने कहा कि वह किसी से डर कर अपराधियों के खिलाफ अभियान बंद नहीं करेंगे। दावावो में एक हजार से ज्यादा संदिग्ध अपराधियों की हत्याओं को लेकर रोड्रिगो सुर्खियों में रह चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें