फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगापुर में महामुलाकातः हाथ मिलाते समय नर्वस नजर आए डोनाल्ड ट्रंप और किम जोंग उन

Tue, 12 Jun 2018 01:48 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
kim-trump
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तरी कोरिया के किम जोंग उन की महामुलाकात पर पूरी दुनिया की नजर टिकी थी। एक जमाने के कट्टर दुश्मन और समय समय पर एक दूसरे को नेस्तनाबूद करने की कसमें खाने वाले दोनों देशों के शीर्ष नेताओं ने सारी दूरियां मिटाकर एक दूसरे से हाथ भी मिलाया और मुस्कराए भी। लेकिन इस मिलन, मुस्कुराहट और हाथ मिलाने के क्या मायने थे इसमें कितनी गर्मजोशी थी यह बात बताई बॉडी लेंग्वेज एक्सपर्ट यानी किसी शरीर के हाव भाव बताने वाले विशेषज्ञ ने। 

विज्ञापन


 इस सदी की सबसे चर्चित शिखरवार्ता सिंगापुर के सेंटोसा द्वीप में हुई जिसमें पहली बार किम और ट्रंप ने हंसकर एक-दूसरे से बात की। बॉडी लेंग्वेज विशेषज्ञ ऐलन पीस ने बताया कि दोनों ने 13 सेंकेंड तक ही हाथ मिलाया।

जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने किम का हाथ पहली बार पकड़ा, अकसर वह किसी से भी मिलने के दौरान अपना प्रभुत्व दिखाने की कोशिश करते हैं वही उन्होंने किम के साथ भी किया साथ ही उन्होंने किम के कंधे को थपथपाया भी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डोनाल्ड किम के कंधे को बार- बार थपथपाते नजर आए

kim-trump
किम ने भी ट्रंप के हाथों को मजबूती से पकड़ा और मीडिया की तरफ मुखातिब होने से पहले वह सीधे उनकी आंखों में  देखते रहे। बॉडी लैंग्वेज पर कई किताबें लिख चुके अस्ट्रेलिय लेखक ऐलन पीस ने  बताया कि यह सीधी हाथ मिलाने की प्रक्रिया नहीं थी, यह ऊपर नीचे था और दोनों की पकड़ में गर्मजोशी नहीं दिखाई दे रही थी। यही नहीं जिस तरह का दृश्य था उसमें दोनों थोड़े नर्वस थे और दोनों एक दूसरे को मजबूत पकड़ देने नहीं दे रहे थे।
 
डोनाल्ड अपने से आधे से भी कम उम्र के किम के कंधे को बार- बार थपथपाते नजर आए। जब दोनो नेता वन टू वन मीटिंग के बाद लाइब्रेरी से निकले तब ट्रंप अपने चेहरे पर किसी तरह की परेशानी दिखने नहीं देना चाह रहे थे और किम को खुद से थोड़ा आगे चलने दे रहे थे।

यही नहीं ट्रंप उनके कंधे को थपथपाते रहे और कुछ इस तरह से नजर आए जैसे वह किम को गाइड  कर रहे थे। किम ने भी ट्रंप को एक बार थपथपाया। वह पूरे माहौल को नियंत्रित करने में जुटे थे। यही नहीं पूरी मीटिंग के दौरान वह नीचे की ओर देख रहे थे और जब ट्रंप बोलते वह मुंह नीचे कर सुनते नजर आए। यही नहीं वह बातचीत के बीच कभी कभी अपना चेहरा उठाते भी नजर आए। 

एलन ने बताया कि डोनाल्ड ने बार बार यह दर्शाया कि मैं यहां का महारथी हूं। लेकिन अगर आपको नहीं पता कि कमरे में मौजूद ये लोग कौन थे, तो आप कहेंगे कि बड़ा लड़का पिता था और छोटा लड़का बेटा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें