फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप केस की सुनवाई में सो गए जज साहब

विज्ञापन
विज्ञापन
बलात्कार के एक मामले की सुनवाई के दौरान जज साहब को नींद आ गई। वकीलों ने उनके ख़िलाफ आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत दर्ज कराई और अब उनके ख़िलाफ जांच बैठा दी गई है।
विज्ञापन


मानचेस्टर क्राउन कोर्ट में सुनवाई के पहले दिन रिकॉर्डर के रूप में मौजूद जज फिलिप कैटन के ख़िलाफ़ वकीलों की शिकायत के बाद सुनवाई को स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन


अब इस मामले की नए सिरे से सुनवाई की जाएगी। न्यायिक आचार संहिता जांच कार्यालय के प्रवक्ता ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है।

कैटन एक रिकॉर्डर हैं। रिकॉर्डर एक वकील होता है जो साल में 15 से 30 दिन तक जज के रूप में बैठता है।

यदि कैटन को आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया जाता है तो लॉर्ड चांसलर और लॉर्ड चीफ़ जस्टिस अनुशासनात्मक कार्रवाई करेंगे।

जिस मामले की कैटन सुनवाई कर रहे थे उसमें एक व्यक्ति पर एक बच्चे के साथ बलात्कार और बच्चों के ख़िलाफ़ अन्य यौन दुर्व्यवहार का मामला चल रहा था।

क्राउन प्रासिक्यूशन सर्विस ने कहा है कि इस मामले को फिर से सूचीबद्ध किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें