फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इथियोपिया में जातीय हिंसा, 21 की मौत

Sat, 15 Dec 2018 08:33 PM IST
Trainee Trainee एजेंसी, अदीस अबाबा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
दक्षिणी इथियोपिया में जातीय समूहों के बीच झड़पों में दो दिन के भीतर कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई है। सरकारी रेडियो ‘फना’ ने शुक्रवार को एक खबर में यह जानकारी दी। केन्या के साथ लगी सीमा पर बसे शहर मोयले के पास यह हिंसा भड़की।
विज्ञापन


इलाके पर देश में सबसे बड़ा जातीय समुदाय ओरोमो और सोमाली दोनों अपना-अपना दावा जताते हैं। रेडियो सेवा ने ओरोमिया क्षेत्रीय संचार कार्यालय के हवाले से बताया कि हिंसा में 61 लोग घायल हुए हैं, जबकि कई लोग विस्थापित हो गए हैं। पिछले साल दोनों जातीय समूहों के बीच झड़पों के कारण 10 लाख से अधिक लोगों को विस्थापित होना पड़ा था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें