ब्रिटिश एयरवेज के जहाज में यात्रा कर रही 30 वर्षीय महिला ने नशे की हालत में विमान के सभी यात्रियों की जान जोखिम में डाल दी। हालात इतने बिगड़ गए थे कि विमान की आपात लैंडिंग भी करानी पड़ी।
लेकिन विमान में मौजूद क्रू मेंबर्स और यात्रियों की मदद से बड़ी घटना होने से रुक गई। पुलिस के मुताबिक लंदन से बोस्टन जा रहे प्लेन में उस समय अफरातफरी मच गई जब नशे में धुत एक महिला ने उड़ते हुए विमान का दरवाजा खोलने का प्रयास किया।