फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में ट्रंप अमेरिकी संप्रभुता की रक्षा पर करेंगे चर्चा

Sun, 23 Sep 2018 05:22 AM IST
भाषा, संयुक्त राष्ट्र
विज्ञापन
Donald Trump
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत निक्की हेली ने बताया कि अगले सप्ताह होने वाली संयुक्त राष्ट्र की महासभा में विश्व नेताओं की बैठक में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी संप्रभुता की रक्षा और समान मूल्यों को साझा करने वाले देशों के साथ संबंध गहरा करने और जनसंहारक हथियार के प्रसार पर रोक लगाने पर चर्चा करेंगे। 

 

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप 24-27 सितंबर तक चलने वाले संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के कई कार्यक्रमों और द्विपक्षीय बैठक में हिस्सा लेंगे। 

 

ट्ंरप संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस, महासभा की अध्यक्ष मारिया फर्नांडा एसपिनोसा गार्सेस, दक्षिण कोरिया, फ्रांस, मिस्र, इस्राइल, जापान और ब्रिटेन के नेताओं से बातचीत करेंगे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें