फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी चुनाव में दखल पर पुतिन का इनकार, ट्रंप ने भी दी क्लीनचिट

Tue, 17 Jul 2018 12:12 PM IST
एजेंसी, हेलसिंकी
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच सोमवार को फिनलैंड की राजधानी हेलसिंकी में मुलाकात हुई। पुतिन के साथ ट्रंप ने दो घंटे से अधिक बातचीत की। बातचीत के बाद संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में दोनों नेताओं ने पुरानी कड़वाहट भुलाकर नए सिरे से रिश्ते बनाने की बात कही। दोनों ने दुनिया की दो महाशक्तियों के बीच जारी तनाव कम होने की उम्मीद भी जताई।

विज्ञापन


साझा बयान में ट्रंप ने कहा कि हमारे पास अब बात करने के लिए बहुत सी अच्छी चीजें हैं। हमारे बीच व्यापार, सेना, मिसाइल, परमाणु हथियार, चीन जैसे कई मुद्दों पर बात हो चुकी है। अमेरिका की गलतियों की वजह से दोनों देशों के बीच लंबे समय तक कड़वाहट रही। मुझे लगता है कि इस बातचीत के जरिये अब दोनों देशों के बीच असाधारण रिश्ते बनेंगे। 

दोनों देशों के बीच सीरिया था जटिल मुद्दा-

साझा बयान में ट्रंप ने कहा कि सीरिया की समस्या दोनों देशों के बीच जटिल मुद्दा थी। दोनों देशों के बीच सहयोग हजारों जान बचाने की क्षमता रखता है। मैंने साफ कर दिया है कि आईएस के खिलाफ हमारे सफल अभियान का श्रेय ईरान को नहीं लेने दिया जाएगा।
विज्ञापन


पुतिन ने कहा, शीतयुद्ध अतीत की बात हो गई-

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने ट्रंप से बातचीत को सफल और फायदेमंद बताया। उन्होंने कहा कि शीतयुद्ध अब अतीत की बात हो गई है। ट्रंप और मुझे उम्मीद है कि अब हम एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझ सकेंगे।

विज्ञापन

अमेरिकी चुनाव में दखल पर पुतिन का इनकार, ट्रंप ने भी दी क्लीनचिट

पुतिन ने 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रूस के दखल की खबरों पर कहा, ‘ट्रंप ने इसमें रूस का हाथ होने की बात कही थी, लेकिन मैंने स्पष्ट तौर पर बता दिया था कि रूस इसमें शामिल नहीं है।’ 

पुतिन ने कहा कि रूस ने कभी अमेरिका के अंदरूनी मामलों में दखल नहीं दिया और न ही भविष्य में ऐसी कोई मंशा है। संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ट्रंप ने रूस को क्लीनचिट देते हुए कहा कि इस मामले में क्र्रेमलिन पर संदेह की गुजाइश नहीं है। सीआईए प्रमुख ने रूस को दोषी बताया था, लेकिन वह आश्वस्त नहीं थे। आज पुतिन ने इस बात को पूरे दम के साथ खारिज कर दिया। उन पर शक की कोई वजह नहीं है। 

फुटबाल देते हुए पुतिन बोले, गेंद अब आपके पाले में-

पुतिन ने ट्रंप को फीफा विश्व कप की फुटबाल भेंट करते हुए कहा, ‘गेंद अब आपके पाले में है।’ इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने फुटबाल अपनी पत्नी मेलेनिया ट्रंप की ओर उछाल दी। 2026 में होने वाले 23वें फीफा विश्व कप की मेजबानी अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको संयुक्त रूप से करेंगे। वहीं, ट्रंप ने पुतिन को विश्व कप के शानदार आयोजन के लिए बधाई दी।

अभी दूर नहीं हुईं सभी बाधाएं-

पुतिन ने कहा कि अभी सारी बाधाएं दूर नहीं हुई हैं। कुछ चुनौतियां बाकी हैं। हालांकि, हमने अच्छी बातचीत कर पहला जरूरी कदम उठा लिया है। परमाणु शक्ति संपन्न बड़े राष्ट्र होने के नाते रूस और अमेरिका पर अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा बनाए रखने की जिम्मेदारी है। 

मुलाकात से पहले ट्रंप ने रूस को बताया प्रतिस्पर्धी-

मुलाकात से पहले ट्रंप ने एक कार्यक्रम में कहा था, ‘मैं समझता हूं कि हमारे कई दुश्मन हैं। यूरोपीय संघ व्यापार में हमारे लिए क्या करता है? रूस कुछ मायनों में दुश्मन है। चीन आर्थिक रूप से दुश्मन है। इसका मतलब यह नहीं है कि वे बुरे हैं। इसका मतलब है कि वे प्रतिस्पर्धी हैं।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें