फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स ने कुंदूज शहर छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
युद्धरत और संकटग्रस्त इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स ने अमेरिकी हवाई हमले के बाद कुंदूज शहर छोड़ दिया है। शनिवार को संस्था के अस्पताल में किए गए अमेरिकी हवाई हमले में डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स के 12 स्वास्थ्य कर्मी समेत 19 लोगों की मौत हो गई थी। इस हमले में 37 लोग घायल भी हुए थे।
विज्ञापन


रविवार को संस्था की संचार प्रबंधक केट स्टेजमैन ने बताया कि स्टाफ के कुछ सदस्य कुंदूज शहर के अन्य अस्पतालों में काम कर रहे हैं, जहां तालिबान आतंकियों और सरकारी सुरक्षा बलों के बीच संघर्ष जारी है। उधर, शनिवार को संस्था के अस्पताल में किए गए हवाई हमले की जांच चल रही है। इस हवाई हमले के लिए डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स अमेरिका को दोषी मानता है।

हालांकि अफगान अधिकारियों का कहना है कि तालिबान आतंकी अस्पताल की आड़ में छिपे हुए थे, जिसके चलते जवाबी हमले में अस्पताल चपेट में आ गया था। मालूम हो कि तालिबान के कुंदूज शहर पर कब्जा कर लिया था, जिसके चलते अफगान एवं अमेरिकी सुरक्षा बलों की तालिबान आतंकियों के साथ संघर्ष जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन

ओबामा ने जताया दुख

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कुंदूज में डॉक्टर्स विदाउट बॉडर्स के अस्पताल पर हुए हवाई हमले पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही पेंटागन से हमले की जांच से अवगत कराने को कहा है। वहीं, संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने हमले की कड़ी निंदा की है।

एक बयान में ओबामा ने कहा, ‘अमेरिकी जनता की ओर से मैं कुंदूज शहर में डॉक्टर्स विदाउट बॉडर्स के अस्पताल में हवाई हमले में मारे गए चिकित्सा कर्मियों और नागरिकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।’ उन्होंने बताया कि रक्षा विभाग ने मामले की पूरी जांच शुरू कर दी है। ओबामा ने कहा कि वह मामले में किसी तरह का फैसला लेने से पहले जांच रिपोर्ट का इंतजार करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें