फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जील्मा रूसेफ पर महाभियोग का खतरा बढ़ा

Wed, 30 Mar 2016 07:23 PM IST
बीबीसी/ब्राजील
विज्ञापन
जील्मा रूसेफ पर महाभियोग का खतरा - फोटो : Getty
विज्ञापन
ब्राजील के सत्ताधारी गठबंधन को करारा झटका लगा है। इसके सबसे बड़े सहयोगी दल ने खुद को राष्ट्रपति जील्मा रूसेफ की सरकार से अलग कर लिया है। ब्राजीलियन डेमोक्रेटिक मूवमेंट पार्टी यानी पीएमडीबी के मंत्री इस्तीफा देंगे। इसके साथ ही सरकार की तरफ से नियुक्त करीब 600 अधिकारी भी अपना पद छोड़ देंगे।
विज्ञापन


पीएमडीबी के कदम से राष्ट्रपति जील्मा रूसेफ पर महाभियोग का खतरा बढ़ गया है। महाभियोग की प्रक्रिया चलाने वाली संसदीय कमेटी में उनके विरोधियों को अब बहुमत हासिल हो गया है। विश्लेषकों का कहना है कि चेम्बर ऑफ डेपुटीज अप्रैल के मध्य में महाभियोग पर मतदान करा सकता है। यदि सीनेट में इसे समर्थन मिलता है तो उन्हें 180 दिनों के लिए निलंबित कर दिया जाएगा और संसद उनके खिलाफ ब्राजील के घाटे को छिपाने के आरोपों की जांच करेगी।

रूसेफ इन आरोपों का खंडन करती हैं। जील्मा रूसेफ सरकारी तेल कंपनी पेट्रोब्रास के घोटाले से जुड़े आरोपों का भी सामना कर रही हैं। संभावना है कि वित्त मंत्री नेल्सन बारबोसा गुरुवार को संसदीय महाभियोग कमेटी को सबूत सौपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें