फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में रायसीना संवाद में भाग लेंगे दक्षिण अफ्रीका के विदेशी मामलों के उप मंत्री

Sun, 06 Jan 2019 01:39 AM IST
गौरव द्विवेदी एजेंसी, जोहानिसबर्ग
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत यात्रा पर जा रहीं दक्षिण अफ्रीका के अंतरराष्ट्रीय संबंध एवं सहयोग विभाग की उप मंत्री रेगिना म्हौले दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और कौशल विकास के क्षेत्र में सहयोग पर बातचीत करेंगी। म्हौले की भारत यात्रा रविवार से शुरू हो रही है। वह राजधानी दिल्ली में रायसीना संवाद में हिस्सा लेने के अलावा इस दौरान भारतीय अधिकारियों से विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगी।
विज्ञापन


रायसीना संवाद 8-10 जनवरी तक चलेगा। यह संवाद भारत में भूराजनीतिक और भूआर्थिक मुद्दों पर समसामयिक चर्चा के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर का एक प्रमुख सम्मेलन है। इस संवाद में दुनिया भर से राजनयिक, राजनेता, नीतिनियंता और विशेषज्ञ शामिल होते हैं।

रायसीना संवाद का इस बार का मुख्य विषय ‘बदलते विश्व में, संबंधों की अस्थिरता और परिणामों की अनिश्चितता’ पर केंद्रित है। सम्मेलन का शीर्षक ‘ए वर्ल्ड रीआर्डर: न्यूजियोमेट्रीज, फ्लूइड पार्टनरशिप्स, अनसर्टेन रिजल्ट्स’ रखा गया है।    
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें