अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच परमाणु वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए दक्षिण कोरिया का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को प्योंगयांग रवाना हो गया।
प्रतिनिधिमंडल में पांच वरिष्ठ अधिकारी हैं। इसमें दक्षिण कोरिया के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार चुंग ईयूआई योंग और खुफिया प्रमुख सुह हून भी हैं।
पिछले महीने दक्षिण कोरिया में आयोजित शीत ओलंपिक में
उत्तर कोरिया की टीम और किम जोंग की बहन के जाने के बाद से दोनों देश करीब आते दिख रहे हैं।
विशेष दूत के रूप में
किम की बहन किम यो जांग का यह दौरा कोरियाई शीत युद्ध के बाद से उत्तर कोरिया के शाही परिवार के किसी सदस्य का पहला दौरा था।
वहीं दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन भी शीत ओलंपिक के आयोजन के समय से ही उत्तर कोरिया से वार्ता शुरू करने पर जोर द रहे हैं।