यमन में ईद की नमाज के दौरान एक जोरदार बम धमाकों में कम से कम 29 लोगों की मौत हो गई है। इस धमाके में 30 लोगों के घायल होने की भी खबर है। यह धमाका तब हुआ जब एक मस्जिद में ईद की नमाज पढ़ी जा रही थी।
यमन पोस्ट न्यूजपेपर की खबर के अनुसार यह धमाका यमन की राजधानी साना में गुरूवार को सुबह ईद की नमाज के समय एक मजिस्द में हुआ। इस मस्जिद में शिया मुस्लिम नमाज पढ़ रहे थे और यह एक शिया मस्जिद थी।
खबरों के अनुसार अभी यह पता चला है कि यमन सरकार की तरफ से चलाई जाने वाली इन मस्जिदों में दो मानव बम के जरिए यह आत्मघाती हमले किए गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक आत्मघाती बम मस्जिद के अंदर फटा, वहीं दूसरा धमाका मस्जिद के प्रवेश द्वार पर किया गया। अभी तक इस हमले की जिम्मेदारी किसी भी संगठन ने नहीं ली है।
साना में पिछले कुछ समय से लगातार शिया मस्जिदों पर आत्मघाती हमले किए गए हैं। पूर्व में इन हमलों की जिम्मेदारी आईएसआईएल ने ली थी।
BLOOD on Eid... At least 29 killed in Sanaa Mosque explosion. Dozens of the injured in critical condition. #Yemen #اليمن— Yemen Post Newspaper (@YemenPostNews) September 24, 2015
Photo of MOSQUE attacked during Eid prayer in #Yemen capital Sanaa killing and injuring dozens. #اليمن pic.twitter.com/U2aNmVnUJE— Yemen Post Newspaper (@YemenPostNews) September 24, 2015