फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार को बम बना किया भयानक विस्फोट, 12 मरे

Sat, 22 Aug 2015 08:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कार को बम बनाकर अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक भयानक बम विस्फोट किया गया है। इस बम विस्फोट में 12 लोगों के मरने और 105 लोगों के घायल होने की आशंका है। अफगानिस्तान में हाल के दिनों में ऐसे बम विस्फोटों की बाढ़ सी आ गई है। पिछले दिनों काबुल में एक ट्रक को बम बनाकर विस्फोट किया था।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक विदेशी आदमी को ले जा रहे वाहन को निशाना बनाकर यह विस्फोट किया। रॉयटर्स के मुताबिक अभी तक तीन लोगों के शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस बम विस्फोट में घायल हुए अन्य 18 लोगों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

इस बम को एक टोएटा सेडान कार में रखा गा था। बम विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि कार के परखच्चे उड़ गए। बम विस्फोट के चलते एक निजी अस्पताल शिनोजादा की बिल्डिंग के शीशे तक टूट तक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें