फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं उत्तर कोरिया के वो हथियार जिनसे सहम जाती हैं दुनिया

Mon, 06 Mar 2017 03:40 PM IST
amarujala.com-written by: संदीप भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रंप के अमेरिका के राष्ट्रपति पद पर ताजपोशी होने बाद पहली बार उत्तरी कोरिया ने एक और मिसाइल का परीक्षण किया है। मिसाइल परीक्षण के साथ ही उत्तर कोरिया ने अपनी ताकत में और इजाफा कर लिया। उत्तर कोरिया कई मिसाइल का परीक्षण कर दुनिया के देशों को चुनौती दे रहा है।
विज्ञापन


उत्तर कोरिया ने सोमवार को सुबह 7.36 पर बैलेस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया। बता दें कि संयुक्त राष्ट्र ने उत्तर कोरिया के मिसाइल या किसी भी परमाणु परीक्षण करने पर पाबंदी लगा रखी है।

इससे पहले फरवरी में किए गए परीक्षण की संयुक्त राष्ट्र, अमरीका, जापान और दक्षिण कोरिया ने निंदा की थी। उत्तर कोरिया की बढ़ती गतिविधियां जापान के लिए चिंता का विषय बन गई हैं।
विज्ञापन


हालांकि उत्तर कोरिया बार-बार कहता रहा है कि उसका अंतरिक्ष कार्यक्रम शांति के लिए है। लेकिन माना जाता है कि वह अमेरिका पर हमला करने में सक्षम इंटरकांटिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल का निर्माण कर रहा है। यह भी माना जाता है कि वह मिसाइल में इस्तेमाल होने लायक परमाणु हथियार बना रहा है।

दुनिया को चुनौती दे रहा उत्तर कोरिया

एक अनुमान के मुताबिक उत्तर कोरिया के पास 15 से 25 अणु बम हैं। हालांकि उत्तर कोरिया हाइड्रोजन बम बनाने का भी दावा करता है। वहीं अगर मारक मिसाइलों की बात करें तो उत्तर कोरिया के पास 6 से ज्यादा मिसाइलें हैं। उत्तर कोरिया का दावा है कि उसके पास 5 हजार टन से अधिक रासायनिक हथ‌ियार हैं। इसके अलावा उसके पास वीएक्स-नर्व एजेंट नाम का खतरनाक रसायन भी है। उत्तर कोरिया के पास वीएक्स समेत 16 तरह के नर्व-एजेंट हैं।  यह वही रसायन है जिससे उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन के सौतेले भाई किम जोंग नाम की हत्या की गई थी। यह दावा दक्षिण कोरिया के विशेषज्ञों ने किया है। इस रसायन को संयुक्त राष्ट्र ने सामूहिक विनाश के हथियार की सूची में शामिल किया हुआ है। 
मिसाइलें जिनका अब तक उत्तर कोरिया कर चुका परीक्षण KN-1 मिसाइल- इस मिसाइल की रेंज 110 किलोमीटर तक है यान‌ि कि यह 110 किमी. तक मार कर सकती है।  KN-2 मिसाइल- इसकी मारक क्षमता 120 किलोमीटर तक है।  ह्वासॉन्ग-5 मिसाइल- यह 330 किलोमीटर तक मार कर सकती है। ह्वासॉन्ग-6- इस मिसाइल की वार करने की क्षमता करीब 700 किलोमीटर तक है।  रोडॉन्ग-1 मिसाइल की रेंज 1600 किलोमीटर तक है। यह 650 किलो विस्फोटक ले जाने में सक्षम है।  मुसुडैन - यह उत्तर कोरिया की सबसे दूर तक मार करने वाली मिसाइल में शामिल है। इसकी रेंज 4000 किलोमीटर तक है यह परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है ।जानकारी के मुताबिक उत्तर कोरिया के पास करीब 5 हजार टन मस्टर्ड गैस, सेरिन और नर्व गैस है।
विज्ञापन

उत्तर कोरिया कर चुका है परमाणु बम परीक्षण दावा

तकनीकी रूप से देखें तो उत्तर कोरिया के पास परमाणु बम है। उत्तर कोरिया कई बार परमाणु बम परीक्षण का दावा कर चुका है। हालांकि पड़ोसी देशों पर परमाणु हमला करने के लिए उत्तर कोरिया को मिसाइल में लादने लायक परमाणु हथियार बनाने की क्षमता हासिल करनी होगी।

उत्तर कोरिया का दावा है कि उसने परमाणु हथियारों के छोटे रूप बना लिए हैं। उत्तर कोरिया यह भी दावा करता है कि 2006, 2009, 2013 और 2016 में जनवरी और सितंबर
में सफल परमाणु परीक्षण किए हैं।

उत्तर कोरिया ने बीते 2006, 2009 और 2013 में उत्तर कोरिया ने एटमी बमों का परीक्षण किया। बता दें कि हाइड्रोजन बम ज्यादा शक्तिशाली होते हैं जिनमें अणुओं का विलय होता है और बड़ी मात्रा में ऊर्जा निकलती है। जबकि एटमी बमों में अणुओं का विभाजन होता है।

2016 में किए गए परमाणु परीक्षण की दुनिया के कई देशों ने उत्तर कोरिया की कड़ी निंदा की जिसमें चीन भी शामिल था, इसके अलावा उत्तर कोरिया पर प्रतिबंध भी बढ़ा दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें