फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत से टपकी गाय ने ले ली जान

विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण पूर्वी ब्राज़ील में एक घर की छत पर एक गाय के गिर जाने से छत टूटी और वह घर के भीतर सो रहे एक व्यक्ति पर आ गिरी जिससे उस व्यक्ति की मौत हो गई। लेकिन इस हादसे में उनकी पत्नी बच गईं।
विज्ञापन


क़रीब एक टन वज़न वाली वह गाय काराटिंगा शहर के उस छोटे से घर के पीछे पहाड़ी पर चर रही थी। जब वह गाय उस घर की एस्बेस्टस वाली छत पर गिरी तो उसके वज़न से छत टूट गई और यह हादसा हो गया।

घर में 45 साल के जोआओ मारिया डि सूज़ा सो रहे थे। हादसे के तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन संभवतः आंतरिक रक्तस्त्राव की वजह से एक दिन बाद ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


उनके रिश्तेदारों का कहना है कि सूज़ा होश में थे और उनकी हालत स्थिर नज़र आ रही थी लेकिन उन्हें डॉक्टर को दिखाने के लिए काफी इंतज़ार करना पड़ा।

प्राण घातक हादसा

स्थानीय मीडिया का कहना है कि पिछले तीन सालों में इस क्षेत्र में तीसरी दफ़ा ऐसा हादसा हुआ है।

हालांकि पिछली दो ऐसी घटनाओं में कोई हताहत नहीं हुआ। पहले हादसे के दौरान जब गाय छत पर आ गिरी तब घर के भीतर कोई भी मौजूद नहीं था।

दूसरे हादसे के दौरान जिस जगह पर छत से जानवर गिरा वहां से थोड़ी ही दूरी पर दो छोटे बच्चे सो रहे थे लेकिन उन्हें कुछ नहीं हुआ।

मिनाज़ जे़रिस के पर्वतीय इलाक़े में काराटिंगा मौजूद है और ब्राज़ील में यह राज्य परंपरागत तौर पर मवेशी पालन और डेयरी उत्पादक क्षेत्र के तौर पर मशहूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें