फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना महामारी का फायदा उठा सकते हैं आतंकी संगठन : संयुक्त राष्ट्र महासचिव

Fri, 10 Apr 2020 06:43 AM IST
संदीप भट्ट वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस - फोटो : social media
विज्ञापन
कोरोना महामारी से जूझ रहे दुनियाभर के देशों से संयुक्त राष्ट्र ने एकजुट होकर इस वैश्विक आपदा से लड़ने की अपील की है। वहीं संयुक्त राष्ट्र ने महामारी के इतर आतंकी समूहों की ओर से खड़ी होने वाली चुनौतियों से आगाह रहने को कहा है।
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि इस वक्त ज्यादातर देश कोरोना महामारी से जुझ रहे हैं और इस वैश्विक आपदा के परिणाम भुगत रहे हैं। हजारों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और कई परिवार टूट चुके हैं। अस्पतालों पर मरीजों का बोझ है और आवश्यक सेवाओं में लगे कर्मचारियों पर काम का दबाव है।




उन्होंने कहा कि कोरोना एक स्वास्थ्य संकट है। इस महामारी का दुष्परिणाम दूरगामी होगा। ऐसे में जबकि तमाम देशों की सरकारें इस आपदा से निपटने में जुटी हुई हैं आतंकी संगठन इसका फायदा उठा सकते हैं। इन हालात में जैविक आतंकवाद का खतरा बढ़ गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें