नेपाल की एयरलाइंस गोमा एयरलाइंस दुर्घटना में घायल को-पायलट की भी मौत हो गई है। एयरलाइंस के अधिकारियों ने रविवार को इसकी जानकारी दी।
शनिवार को लैंडिंग के दौरान 9एन-एकेवआई विमान माउंट एवरेस्ट में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान उड़ान वाले क्षेत्र में मौसम खराब था ऐसे में सीनियर पायलट पारस राई, सह पायलट सृजन मानधन और परिचारिका प्रज्ञा महार्जन को स्थितियों को जानने में परेशानी हुई।
मौके पर एक पायलट की मौत हो गई थी, जबकि दूसरा पायलट गंभीर रूप से घायल था।
जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन आठ घंटे तक मौत से जंग लड़ने के बाद वह हार गया। दोनों पायलटों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए काठमांडू भेज दिया गया है।