फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन अरब के विकास कार्यों की सौगात देंगे सीएम

विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को जिले को तीन अरब रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे। वह सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम गौराडांडा में राजकीय मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करेंगे। सोमवार को डीएम समेत अन्य अधिकारियों ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।

विज्ञापन

 हरदोई के जिला चिकित्सालय को उच्चीकृत कर राजकीय मेडिकल कॉलेज की स्थापना किए जाने की घोषणा कई माह पहले मुख्यमंत्री ने की थी। गौराडांडा में 2 अरब 33 करोड़ रुपये की लागत से मेडिकल कॉलेज का निर्माण होगा। गौराडांडा में शिलान्यास कार्यक्रम के साथ ही सीएम जनसभा को भी संबोधित करेंगे। उनके साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल और प्रदेश सरकार के चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन का आना भी प्रस्तावित है। इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विभिन्न विभागों के 126 करोड़ 35 लाख रुपये के 71 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। सोमवार को दिन भर आयोजन स्थल पर तैयारियां चलती रहीं। डीएम पुलकित खरे, एसपी आलोक प्रियदर्शी, सीडीओ आनंद कुमार, सदर सांसद अंशुल वर्मा, गोपामऊ विधायक श्याम प्रकाश और भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने तैयारियों को जायजा लिया।

चप्पे-चप्पे पर रहेगी सुरक्षा
हरदोई। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा में तीन अपर पुलिस अधीक्षक, नौ सीओ, 26 प्रभारी निरीक्षक, 322 सिपाही, 56 महिला सिपाही, 77 उपनिरीक्षक, पांच महिला उपनिरीक्षक और तीन कंपनी पीएसी तैनात की गई है। इसके अलावा यातायात व्यवस्था नियंत्रित रखने के लिए चार उपनिरीक्षक व 15 सिपाही भी तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें