फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंका: चीनी सेना को हंबनटोटा बंदरगाह पर जाने की अनुमति नहीं होगी

Sun, 05 Feb 2017 06:15 AM IST
एजेंसी/ बीजिंग
विज्ञापन
- फोटो : Reuters
विज्ञापन
चीन में श्रीलंका के राजदूत करुणासेना कोदितुवाकु ने कहा कि चीनी सैन्य गतिविधियों के लिए हंबनटोटा बंदरगाह की अनुमति नहीं होगी। श्रीलंकाई राजदूत ने हंबनटोटा बंदरगाह पर भारत की चिंताओं के संदर्भ में यह बात कही। इस सामरिक बंदरगाह को विकसित करने में चीनी कंपनियों की 80 फीसदी हिस्सेदारी को लेकर सैकड़ों विपक्षी समर्थकों ने यहां दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


यहां श्रीलंका स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित समारोह से इतर पाकिस्तान द्वारा ग्वादर बंदरगाह चीन को सौंपे जाने के सवाल पर करुनासेना ने कहा, ‘मैं दूसरे देशों के बारे में नहीं जानता लेकिन श्रीलंका ने चीनी निवेशकों को बहुत ही स्पष्ट रूप से सूचित कर दिया है कि बंदरगाह को किसी भी चीनी सैन्य उद्देश्यों के इस्तेमाल की अनुमति नहीं होगी।’

हंबनटोटा बंदरगाह में 80 फीसदी चीनी कंपनियों की हिस्सेदारी पर भारत की चिंताओं के सवाल पर राजदूत ने कहा कि बंदरगाह पर किसी भी सैन्य गतिविधियों की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें