फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर मैं राष्ट्रपति बना तो चीन के लोगों पर टैक्स लगा दूंगा: डोनाल्ड ट्रंप

Sun, 12 Jun 2016 07:54 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
डोनल्ड ट्रंप के ये हैं 14 'ट्रंप कार्ड' - फोटो : BBC
विज्ञापन
अमेरिकी रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन ही अमेरिका को सबसे ज्यादा प्रताड़ित करने वाला राष्ट्र है। ट्रम्प ने चीन पर अमेरिका की बौद्धिक संपदा को चोरी करने और चीन के माल को अमेरिकी बाजार में डंप करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इस समय चीन में व्यापार कर रहीं सभी अमेरिकी कंपनियों पर अधिक टैक्स लगाकर चीन ने अमेरिकियों को प्रताड़ित किया है। इसी के साथ ट्रंप ने मेक्सिको को भी चीन के जैसा  बताया और साथ ही कई देशों पर निशाना साधकर उनकी खूब आलोचना की। 
विज्ञापन


ट्रंप ने समर्थकों से कहा कि मैं नहीं जानता कि आप इसे क्या कहेगें। मैं हमेशा मुक्त और पारदर्शी व्यापार में विश्वास करता हूं और हर समय अच्छी डील की तलाश में रहता हूं। उन्होंने कहा कि अगर वह चुनाव में विजयी हुए और देश के राष्ट्रपति बनें तो वह चीन द्वारा अमेरिका में स्टील डंप और बौद्धिक संपदा की चोरी पर पूरी तरह से रोक लगा कर चीन के साथ व्यापार नीति में आवश्यक बदलाव करेंगे।
 
Trending Videos
विज्ञापन

ओबामा को बताया असफल राष्ट्रपति

- फोटो : Reuters
अपने संबोधन में चीन को चेतावनी देते हुए ट्रंप ने कहा कि यदि तब भी चीन ने अपना व्यवहार ठीक नहीं किया तो मैं चीनियों पर टैक्स लगा दूंगा। क्योंकि वर्तमान समय में चीन अमेरिकी नीतियों के कारण एकतरफा फायदा उठा रहा है। यदि आप सबने भारी संख्या में वोट देकर मुझे विजयी बनाया तो भविष्य में चीन से अच्छी डील होगी। 

अपने भाषण में ट्रंप ने ओबामा को असफल राष्ट्रपति बताया और कहा मैं इस बात को नहीं मानता कि ओबामा एक अच्छे राष्ट्रपति है। ट्रंप ने कहा ओबामा के बारे में लोग सोचते है कि उन्होंने देश को एकजुट किया है। ये सच नहीं है सच तो ये है कि सही मायने में ओबामा ने ही देश को बांटा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें