फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UN के प्रतिबंध के बाद चीन की उत्तर कोरिया को सलाह, लो स्मार्ट फैसले

Mon, 07 Aug 2017 02:09 AM IST
एजेंसी, बीजिंग
विज्ञापन
china
विज्ञापन
चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने उत्तर कोरिया से कहा है कि परमाणु कार्यक्रम न रोकने पर संयुक्त राष्ट्र के लगे प्रतिबंधों को देखते हुए वह स्मार्ट फैसले ले। वांग ने कहा कि उत्तर कोरिया अपने परमाणु कार्यक्रमों के बारे में संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों को लागू करे और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की प्रतिष्ठा को धक्का पहुंचाने के लिए जब-तब मिसाइल न दागे।
विज्ञापन


फिलीपींस में क्षेत्रीय सुरक्षा फोरम की बैठक से पहले चीनी विदेश मंत्री ने अपने उत्तर कोरियाई समकक्ष से कहा कि उनके देश को अब सही और होशियारी भरा फैसला करना चाहिए। इससे उसकी मुश्किलें कम होंगी।

वांग ने कहा कि  बातचीत मुद्दे को सुलझाने का सबसे सही तरीका है। गौरतलब है कि उत्तर कोरिया के कि म जोंग-उन प्रशासन के खिलाफ अमेरिका ने कार्रवाई करने का विकल्प खुला रखा है। उन्होंने उत्तर कोरिया की परमाणु हथियारों की महत्वाकांक्षा पर लगाम लगाने के लिए छह देशों की रुकी हुई बातचीत दोबारा शुरू करवाने की मांग की।
विज्ञापन


इसमें चीन, अमेरिका, जापान, रूस, उत्तर और दक्षिण कोरिया शामिल हैं। वांग ने कहा कि चीन की अगुवाई में हो रही इस बातचीत को शुरू करना आसान नहीं है लेकिन इसकी शुरुआत हो सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें