फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन: शिनजियांग में धमाका, 31 की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चीन में खबरें है कि शिनजियांग की राजधानी उरुमचि में हमलावरों ने शापिंग कर रहे लोगों के दरमियान दो गाडियों को टकरा दिया और लोगों पर विस्फोटक फेंकें।
विज्ञापन


सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने कहा है कि एक गाडी धमाके में उड गई। ये घटना गुरुवार सुबह की है।

समाचार एजेंसी का कहना है कि हमले में 31 लोग मारे गए हैं और कई घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

शिनजियांग में हिंसा की घटनाएं लगातार हो रही हैं। यह अल्पसंख्यक मुस्लिम वीगर समुदाय की आबादी वाला इलाका है।

पिछले महीने उरुमचि में स्टेशन पर हुए एक बम धमाके में तीन लोग मारे गए थे और दर्जनों लोग घायल हो गए थे।

आरोप
चीन हमलों के लिए विगर अलगाववादीयों पर आरोप लगाता रहा है।

वीबो वेबसाइट पर प्रत्यक्षदर्शियों के द्वारा ली गई तस्वीरों से मालूम पडता है कि गुरूवार को भीड-भाड वाले व्यस्त बाजार में हमला हुआ है जहां सडक के एक किनारे सब्जियां बेची जा रही थीं।

एक तस्वीर में दिख रहा है कि एक चौरहा आग की लपटों में घिरा हुआ है और एक दूसरी तस्वीर में तीन ट्रक आग पर काबू पाने की कोशिश में लगे दिख रहे हैं।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना के समय कई धमाकों की आवाज सुनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें