फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मां, ये आसमान हमेशा काला क्यों दिखता है'

Thu, 29 Aug 2013 12:21 AM IST
बीबीसी
विज्ञापन
विज्ञापन
चीन में छह वर्षीय एक बच्चे की दोनों आंखें निकाल लेने का मामला सामना आया है।
विज्ञापन


पुलिस को इस बारे में एक महिला पर शक है जिसके बारे में जानकारी देने के लिए लाखों के इनाम की घोषणा की गई है।

चीन के शांक्सी प्रांत के फेंग्ज़ी में यह घटना उस समय हुई जब बच्चा खेलने के लिए घर से बाहर गया था।

कई घंटों तक लापता रहने के बाद जब बच्चा माता पिता को मिला तो उसकी आंखें निकाली हुई थीं और वो खून से लथपथ था।

फ़िलहाल बच्चे का अस्पताल में इलाज चल रहा है। चीन की पुलिस ने इस मामले में किसी भी तरह की जानकारी देने वाले व्यक्ति को एक लाख युआन यानी लगभग सवा 11 लाख रुपए के इनाम की पेशकश की है।

अंग तस्करी हो सकती है वजह?
चीनी मीडिया में आई खबरों के मुताबिक बच्चे के माता-पिता किसान है। उसकी मां ने कहा है, ''मेरे बेटे ने मुझे बताया कि जब वह घर के बाहर खेल रहा था उसी वक़्त एक महिला ने उस पर हमला कर दिया।''
विज्ञापन


पुलिस को घटनास्थल से बच्चे की आंखें मिली हैं लेकिन शुरुआती स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक आंखों के कॉर्निया लापता हैं जिससे ये घटना के अंगों की तस्करी से भी जुड़ी हो सकती है।
विज्ञापन


लेकिन पुलिस का कहना है कि बच्चे के कॉर्निया लापता नहीं थे और वो इस घटना के पीछे की वजह को जानने की कोशिश कर रहे हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने समाचार एजेंसी एएफ़पी को बताया, "हम इस पर काम कर रहे हैं, इसीलिए अभी इस बारे में कुछ नहीं कह सकते हैं कि इसके पीछे क्या वजह थी।"

'आसमान काला क्यों है'
डॉक्टरों का कहना है कि बच्चे की हालत स्थिर है लेकिन वो अब देख नहीं पाएगा।

एक चीनी अखबार में बच्चे के चाचा का बयान छपा है जिसके अनुसार, "वो पूछता है कि आसमान हमेशा काला क्यों दिखता है और अब तक सवेरा क्यों नहीं हुआ है। हम सिर्फ उसे इतना ही बताते हैं कि उसकी आंखों में चोट गई है और कुछ दिन पर उन पट्टी बंधी रहेगी।"

वो आगे कहते हैं, "उसके सवालों का जवाब देना बहुत मुश्किल हो रहा है। ये सबसे दर्दनाक बात है।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें