फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेरिसः मस्जिद पर कार से हमला, एक गिरफ्तार

Fri, 30 Jun 2017 11:20 AM IST
बीबीसी, हिन्दी
विज्ञापन
paris
विज्ञापन
पेरिस पुलिस का कहना है कि एक मस्जिद के बाहर लोगों पर कार चढ़ाने की कोशिश के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। स्थानीय समयानुसार गुरुवार शाम साढ़े छह बजे हुई इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। मस्जिद की सुरक्षा के लिए लगाए गए अवरोधकों ने कार को रोक दिया था।
विज्ञापन


संदिग्ध के इरादे अभी स्पष्ट नहीं है लेकिन ले पेरिसियन समाचारपत्र ने बताया है कि संदिग्ध अमेरिकी मूल का है और वो हाल के महीनों में पेरिस में हुए चरमपंथी हमलों का बदला लेना चाहता था। यूरोप में हाल के महीनों में कई वाहन हमले हुए हैं जिनमें से अधिकतर की जिम्मेदारी तथाकथित चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली है।

पेरिस में नवंबर 2015 में हुए हमलों के बाद से फ्रांस में आपातकाल लगा हुआ है।

14 जुलाई 2016: नीस फ्रांस:एक व्यक्ति ने बास्तील डे परेड देखने के लिए जुटे लोगों पर 2 किलोमीटर तक लॉरी दौड़ा दी. 86 लोग मारे गए और तीन सौ से अधिक घायल हुए।
विज्ञापन

19 दिसंबर 2016, बर्लिन जर्मनीः एक व्यक्ति ने क्रिसमस मार्केट में लॉरी दौड़ा दी। 12 लोग मारे गए और 49 घायल हुए। इस्लामिक स्टेट ने जिम्मेदारी ली।

22 मार्च 2017, लंदन, ब्रिटेनः लंदन के वेस्टमिंस्टर ब्रिज पर एक कार को लोगों पर दौड़ा दिया गया। छह लोग मारे गए और 50 घायल हुए। हमलावर बाद में संसद कांप्लेक्स में घुस गया और गोली मारे जाने से पहले उसने एक सुरक्षा अधिकारी को चाकू से मार दिया।

7 अप्रैल 2017, स्टॉकहोम, स्वीडनः एक डिपार्टमेंट स्टोर के बाहर एक लॉरी लोगों पर चढ़ा दी गई जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। गिरफ्तार किए गए उज्बेक मूल के ड्राइवर ने बताया कि उसका इरादा चरमपंथी हमला करना था।

3 जून 2017, लंदन, ब्रिटेनः हमलावरों ने लंदन ब्रिज पर कार लोगों पर चढ़ा दी और बाद में नजदीकी बोरो मार्केट में चाकू हमले किए. इन हमलों में 8 लोग मारे गए।

19 जून 2017, लंदन, ब्रिटेनः उत्तरी लंदन में एक व्यक्ति ने एक मस्जिद के पास लोगों पर कार चढ़ा दी। इस संदिग्ध चरमपंथी हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और गिरफ्तार व्यक्ति पर चरमपंथ से जुड़ा मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें