फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरभक्षी कपल ने कबूला जुर्म, 18 सालों में 30 लोगों को मारकर खाया

Wed, 27 Sep 2017 03:46 AM IST
एजेंसी, मॉस्को
विज्ञापन
Cannibal Couple
विज्ञापन
रूस की पुलिस ने एक ऐसे नरभक्षी कपल को गिरफ्तार किया है जो अब तक 30 लोगों की हत्या करके उन्हें खाने का जुर्म स्वीकार कर चुका है। पुलिस के इनके घर से मानव शरीर के हिस्से भी बरामद हुए हैं। यहां तक कि ये कपल मानव अंगों का अचार भी डालकर भी खाता रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक दिमित्री बकशीव और उसकी पत्नी नतालिया अपने घर के तहखाने में हत्या के शिकार लोगों के अंग रखते थे और उनके साथ सेल्फी भी लेते थे। 35 साल के बकशीव ने स्वीकार कर लिया है कि यह खेल वे 1999 से खेल रहे हैं।

दिमित्री की पत्नी पेशे से एक नर्स है और इस काम में वह भी उसका बखूबी साथ देती है। रूस के मीडिया के मुताबिक पुलिस ने घर की तलाशी में नरभक्षियों के लिए वीडियो क्लासेस के फुटेज भी बरामद हुए हैं। पुलिस के हाथ एक मोबाइल भी लगा है जिसमें मृत लोगों के साथ सेल्फी भी ली गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने नतालिया का मानसिक परीक्षण भी कराया, जिसमें पता चला है कि वह पूरी तरह से स्वस्थ्य है। मानसिक रूप से स्वस्थ्य होना बताता है कि वह ऐसे काम पूरे होशो-हवास में करती थी। पति-पत्नी मानव अंगों को फ्रीजर में रखने के अलावा घर के ही तहखाने में भी कुछ अंग रखते थे, जबकि कुछ अंगों को डिब्बों में रखा जा रहा था। पुलिस को फ्रोजन बॉडी पार्टस के 7 पैकेट भी मिले हैं। कुछ अंगों को वे डिब्बों में रखकर उनमें मसाले डालकर उनका अचार भी बनाया था। पुलिस ने ऐसे 19 अवशेष बरामद किए हैं।

पति से सात साल बड़ी है नतालिया
पुलिस ने इस जोडे़ को उस वक्त हिरासत में लिया जब रूस के एक शहर में किसी शख्स के हाथ एक मोबाइल लगा। इस मोबाइल में मरे हुए लोगों के साथ पति-पत्नी ने सेल्फी ली थी। कानून प्रवर्तन अधिकारियों की पूछताछ में दोनों ने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि पत्नी नतालिया अपने पति दमित्री से उम्र में 7 साल बड़ी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें