मुस्लिम शरणार्थियों और सात मुस्लिम देशों के नागरिकों की अमेरिका में एंट्री पर रोक लगाने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो अपने एक फैसले के कारण भारी नजर आए। ट्रूडो ने ट्वीट कर कहा कि जो लोग आतंकवाद के नाम पर उत्पीड़न का शिकार हुए हैं, कनाडावासी उनके धार्मिक विश्वास की परवाह किए बिना उनका स्वागत करते हैं। विविधता हमारी ताकत है। मुस्लिम शरणार्थियों और प्रवासियों को लेकर कनाडा में हुआ स्वागत ट्विटर के ट्रेंड #Welcometocanada पर छाया रहा।
विज्ञापन
To those fleeing persecution, terror & war, Canadians will welcome you, regardless of your faith. Diversity is our strength #WelcomeToCanada
— Justin Trudeau (@JustinTrudeau) January 28, 2017
यही नहीं, ट्रूडो ने 2015 की वह तस्वीर भी ट्वीटर पर शेयर की है जिसमें वह कनाडा में एक शरणार्थी बच्ची के सामने घुटने के बल बैठे उसका स्वागत कर रहे हैं।
विज्ञापन
#BienvenueAuCanada pic.twitter.com/rUhrIXiFcR
— Justin Trudeau (@JustinTrudeau) January 28, 2017
वहीं, कनाडा के सांसद राज ग्रेवाल ने ट्वीट कर कहा है कि उन्हें वह एक ऐसे देश के वासी है जहां दो में से एक चुनने का दवाब नहीं है, उन्होंने कहा कि उन्हें कनाडाई होने पर गर्व है। ग्रेवाल कनाडा में भारतीय प्रवासी हैं।
Proud Sikh and Proud CDN, very proud that I live in a country that doesn't make me chose between the two #WelcometoCanada #cdnpoli
— Raj Grewal (@RajLiberal) January 29, 2017
ट्रंप के फैसले के विरोध में एक कनाडावासी, बोले- विविधता हमारी ताकत
कनाडा के पर्यटन मंत्री भी रिकार्डो मिरांडा कभी इस में भी शरणार्थी थे। उन्होंने ट्वीट कर कहा, " मैं कनाडा के अलबर्टा में एक शरणार्थी की तरह आया, मेरा स्वागत किया गया और मेरी परवाह की गई, मैं यहां का नागरिक बना और आज कैबिनेट मंत्री हूं।''
I came to Alberta, Canada as a Refugee & was welcomed & cared for, I became a Citizen & I am now a Cabinet Minister #WelcomeToCanada #ableg https://t.co/Za0sFj1o3W
— Ricardo Miranda (@_RicardoYYC) January 29, 2017
एक अन्य विधायक जगमीत सिंह जो कि प्रांतीय संसद के एक सदस्य हैं, उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उन्हें मुस्लिम शरणार्थियों और प्रवासियों पर ट्रंप का बैन घिनौना लगा। उन्होंने लिखा कि विविधता उनकी ताकत है और कनाडाई इस कट्टरता का विरोध करेंगे।
Banning those who are facing persecution is disgusting. Diversity is our strength & together we will oppose this bigotry. #WelcomeToCanada
— Jagmeet Singh (@theJagmeetSingh) January 28, 2017
इस महिला का कहना है कि कनाडा ने उन्हें जीने का मौका दिया।
Canada saved my dad from war in 1995 & gave me a chance to live in an education based war free country; come be blessed🇸🇰🇨🇦#WelcometoCanada
— erma (@ema_kralik) January 29, 2017
ट्रंप के फैसले के खिलाफ सोशल मीडिया पर कामयाब होगी मुहिम?
यह महिला खुद को कनाडा की बेटी बताती है।
I am a daughter of Canada, a daughter of immigrants, and a proud citizen of a country whose diversity is its strength. #WelcometoCanada pic.twitter.com/MlXt24ba1x
— Teri Litorco (@thatterigirl) January 29, 2017
कनाडा के आव्रजन प्रतिनिधि गॉर्डन एस. कैम्पबेल ने अगले 90 दिनों के लिए अपनी सेवाएं फ्री कर दी हैं।
For next 90 days we'll be offering free immigration law consults to anyone affected by U.S. ban who wants to come to Canada #WelcomeToCanada
— Gordon S. Campbell (@gscLawFirm) January 29, 2017
कनाडा के स्वास्थ्य मंत्री जेन फिलपोट ने साल भर पहले सीरीयाई शरणार्थियों का स्वागत किया था, उन्होंने ट्वीट कर यह बताया।
Just over a year ago I had the honour of welcoming the first plane full of refugees from Syria. #WelcomeToCanada, diversity is our strength. pic.twitter.com/3Paszu984a
— Jane Philpott (@janephilpott) January 28, 2017