फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ते सुधारने भारत आएंगे कनाडा विपक्षी दल के नेता

Wed, 22 Aug 2018 04:00 PM IST
एजेंसी, टोरंटो
विज्ञापन
विज्ञापन

छह माह पूर्व कनाडाई पीएम जस्टिन त्रुदो की भारत यात्रा से द्विपक्षीय रिश्तों में जो चोट पहुंची है उसे दुरुस्त और मजबूत करने के लिए कनाडा के विपक्षी नेता एंड्रयू शीअर भारत आने की योजना बना रहे हैं। 

विज्ञापन


कंजर्वेटिव नेता शीअर अपनी टीम के साथ अक्तूबर में नौ दिनों के लिए भारत आएंगे। अगले साल आम चुनाव से पहले कनाडा में भारतीयों के समर्थन के लिए भारत यात्रा की योजना बनाई गई है। कनाडा में 21 अक्तूबर 2019 को विधायी चुनाव होने वाले हैं जिनमें जस्टिन त्रुदो भी मैदान संभालने की घोषणा कर चुके हैं। 

शीअर ने ग्लोबल न्यूज से बात करते हुए कहा कि भारत का आर्थिक विकास कनाडा के लिए काफी अहम है और इस आधार पर दोनों देशों के बीच अच्छे रिश्तों पर जोर दिया जाना चाहिए। शीअर की भारत यात्रा में वरिष्ठ सरकारी अधिकारी और कारोबारी दिग्गजों से मिलने की योजना भी है। 
विज्ञापन


शीअर ने दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र होने और सबसे तेजी से उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं में से एक होने के लिये भारत की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि भारत हाल के वर्षों में भारत-प्रशांत क्षेत्र में उभरती हुई  शक्ति के रूप में बदल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें