अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ़ ग़नी ने उस महिला की हत्या के जांच के आदेश दिए हैं जिसपर मस्जिद में इस्लाम की पवित्र किताब क़ुरान की प्रतियां जलाने का आरोप था।
मामला काबुल का है जहां महिला को मस्जिद से बाहर खींच लाई भीड़ ने उसे पीट पीटकर मार डाला फिर आग के हवाले कर दिया। उसके परिवार का कहना है कि महिला लंबे समय से मानसिक बीमारी से जूझ रही थी।
इस मामले में सात लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। राष्ट्रपति ग़नी ने बयान जारी कर कहा है कि किसी को भी न्याय प्रक्रिया को अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है।
लोगों पर ईश निंदा के नाम पर लोगों पर पाकिस्तान में तो अक्सर हमले होते रहते हैं लेकिन अफ़ग़ानिस्तान में ऐसे मामले सामने नहीं आए हैं।