फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुर्की में अमेरिकी दूतावास पर चलती कार से बरसाईं गोलियां, दो लोग गिरफ्तार

Tue, 21 Aug 2018 08:13 AM IST
भाषा, इस्तांबुल
विज्ञापन
american embassy in turkey
विज्ञापन
तुर्की में अमेरिकी दूतावास पर आज एक चलती कार से गोलियां चलाई गईं। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब दोनों नाटो सहयोगियों के बीच तनाव बढ़ गया है। अधिकारियों ने बताया कि आपराधिक पृष्ठभूमि वाले दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है। इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ। अंकारा में अमेरिकी दूतावास के द्वार और खिड़की पर तीन से छह राउंड की गोलियां चलाई गईं।
विज्ञापन


दूतावास के प्रवक्ता डेविड गैनर ने कहा कि हम आज सुबह अमेरिकी दूतावास में सुरक्षा से जुड़ी घटना की पुष्टि करते हैं। हमारे पास किसी के हताहत होने की रिपोर्ट नहीं है और हम मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने तत्काल प्रतिक्रिया के लिए तुर्की की पुलिस का आभार जताया। 

अंकारा के गवर्नर कार्यालय ने अहमत केलिकतेन (39) और उस्मान गुंदास (38) को संदिग्ध बताते हुए कहा कि उन्होंने गुनाह कबूल कर लिया है। उनके पास से नौ मिलीमीटर की बंदूक और एक वाहन बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें