फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटिश पीएम ने प्रमुख स्वामी महाराज को दी श्रद्धांजलि

Wed, 17 Aug 2016 03:08 AM IST
एजेंसी, लंदन
विज्ञापन
- फोटो : getty
विज्ञापन
ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरीजा मे ने स्वामीनारायण संप्रदाय के प्रमुख स्वामी महाराज के निधन पर मंगलवार को ब्रिटिश हिंदू समुदाय के प्रति संवेदना व्यक्त की है। टेरीजा ने कहा, ‘मैं प्रमुख स्वामी महाराज के निधन पर ब्रिटिश हिंदुओं, खासकर बोचासणवासी अक्षर पुरुषोत्तम संस्थान (बीएपीएस) स्वामीनारायण संस्था के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं। प्रमुख स्वामी महाराज ने ‘दूसरों की भलाई के लिए समर्पण’ के अपने ध्येय से लाखों लोगों को प्रभावित किया।’ 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रमुख स्वामी महाराज की मानवता के हित के लिए लंबे समय से चली आ रही निस्वार्थ सेवा की विरासत को लगातार जारी रखा जाएगा। टेरीजा ने 2013 में स्वामीनारायण मंदिर के अपने दौरे को भी याद किया। उस वक्त वह गृहमंत्री थीं और बीएपीएस स्वामीनारायण संस्थान की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कांफ्रेंस को संबोधित किया था। अंतरराष्ट्रीय हिंदू संगठन बीएपीएस के अध्यक्ष और लंदन के प्रसिद्ध स्वामीनारायण मंदिर के संस्थापक स्वामी महाराज का 95 वर्ष की उम्र में गुजरात के सारंगपुर में निधन हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें