फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएस से संबंध रखने के आरोप में ब्रिटिश मॉडल गिरफ्तार

Mon, 10 Oct 2016 12:02 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
Kimberly
विज्ञापन
एक ब्रिटिश ग्लैमर मॉडल को आईएस से संबंध रखने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया के द्वारा आतंकी समूह आईएस के आतंकियों से संपर्क किया था।
विज्ञापन


द सन के लिए टॉपलेस तस्वीरें खींचा चुकी किंबरली मिनर्स के बारे में माना जा रहा है कि उन्होंने चुपचाप इस्लाम अपना लिया है। उनके द्वारा सोशल मीडिया पर लाइक और शेयर किए जा रहे आईएस के वीडियोज ने ब्रिटेन के आतंकरोधी पुलिस और खुफिया एजेंसी एमआई को जांच करने पर मजबूर कर दिया।

दि संडे टाइम्स के अनुसार, उन्हें कथित तौर पर आतंकवादी अधिनियम-2000 के तहत शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने पश्चिमी यॉर्कशायर के ब्रैडफोर्ड में स्थित उनके घर की छानबीन की। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जमानत पर हुई रिहा,लेकिन जांच जारी

Kimberly
27 वर्षीय मॉडल को रविवार शाम को जमानत पर रिहा कर दिया गया, मगर अभी आगे की जांच जारी रहेगी। पिछले महीने एक समाचार पत्र ने खुलासा किया था कि मिनर्स सोशल मीडिया पर एलियास आयशा लॉरेन अल-ब्रिटानिया के रूप में सक्रिय रहती हैं।

इसके साथ ही राइफल और अन्य हथियार लेकर खड़ी महिलाओं की तस्वीरों को पोस्ट करती हैं। इस मामले में मिनर्स का दावा है कि उन्हें फंसाने के लिए यह फर्जी प्रोफाइल बनाई गई है।

मैं किसी भी सोशल मीडिया साइट पर सक्रिय नहीं हूं और मैं किसी आतंकी समूह के साथ संपर्क में भी नहीं हूं। मैं लोगों का ख्याल रखने वाली इंसान हूं और मेरा दिल सोने की शुद्ध है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें