फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन में विपक्षी लेबर पार्टी की 41 वर्षीय सांसद जो कॉक्स की हत्या

Fri, 17 Jun 2016 06:04 AM IST
एजेंसी/लंदन
विज्ञापन
जो कॉक्स की हत्या कर दी गई है। - फोटो : getty
विज्ञापन
ब्रिटेन में विपक्षी लेबर पार्टी की 41 वर्षीय सांसद जो कॉक्स की हत्या कर दी गई है। उत्तरी इंग्लैंड के उनके संसदीय क्षेत्र बैटले एंड स्पेन में सड़क पर ही उन पर हमला किया गया। वह ब्रिटेन को यूरोपीय संघ का सदस्य बनाए जाने की समर्थक थीं। एक सप्ताह बाद 23 जून को इस मसले पर ब्रिटेन में जनमत संग्रह करवाया जाना है। हमलावर ने उन पर चाकुओं से कई वार किए।
विज्ञापन


इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वेस्ट वर्कशायर की पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक 52 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। जनमत संग्रह से पहले कॉक्स ब्रिटेन के यूरोपीय संघ में बने रहने का वकालत कर रही थीं। सांसद को गंभीर अवस्था में एयर एंबुलेस से लीड्स जनरल इंफरमैरी में भर्ती करवाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सांसद फुटपाथ पर गिरीं पड़ीं थी और उनके शरीर खून बह रहे थे।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें