फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन में फिर मंडराया आतंकी हमले का खतरा, सभी प्रमुख जगहों पर बढ़ाई गई सिक्योरिटी

Wed, 24 May 2017 10:21 AM IST
amarujala.com- presented by- मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रिटेन के मैनचेस्टर में हुए आतंकी हमले के बाद वहां का पुलिस प्रशासन मुस्तैद है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि ब्रिटेन में अभी और आतंकी हमले हो सकते हैं। इन हमलों पर प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने कड़ी निंदा जताई है। उन्होंने कहा कि हमलों को देखते हुए ब्रिटने आर्मी फोर्सेस से अपनी सिक्योरिटी बढ़ा दी है।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि मैनचेस्टर में हमले बाद 22 लोगों की मौत से साफ है कि देश में बढ़ते आतंकी हमले गंभीर खतरे के रूप में उभर रहे हैं। मे ने कहा कि ऐसे कॉन्सर्ट्स और स्पोर्ट्स इवेंट्स में अब से भारी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा। इतना ही नहीं उन्हें हर तरीके से जांच की छूट भी दी जाएगी।

दरअसल, गायिका अरियाना ग्रांदे के लाईव कॉन्सर्ट के दौरान हुए आत्मघाती हमले में शामिल एक संदिग्ध आतंकी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं हमले की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली। आईएस ने दावा किया है कि यह हमला उन्होंने ही किया है।
विज्ञापन


ब्रिटेन की ग्रेट मैनचेस्टर पुलिस ने ट्वीटर पर बताया कि 'बीती रात हुए मैनचेस्टर ऐरना आतंकी हमले के सिलसिले में पुलिस ने साउथ मैनचेस्टर से 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है।' बता दें कि वर्ल्ड फेमस गायिका अरियाना ग्रांदे के बीती रात हुए करीब 22 लोगों की मौत हो गई। वहीं 50 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। भारतीय समयानुसार करीब तीन बजे यह हमला हुआ।

ब्रिटिश पुलिस ने इसे आतंकवादी हमला बताया है। पुलिस का कहना है कि मरने वालों की संख्या का सही अंदाजा जांच के बाद ही पता लग पाएगा। ब्रिटिश मीडिया के मुताबिक ब्रिटेन के अधिकारियों का कहना है कि इस घटना को आत्मघाती हमलावरों ने अंजाम दिया है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें