डिल्मा रूसेफ के खिलाफ महाभियोग पास
- फोटो : Reuters
ब्राजील की राष्ट्रपति डिल्मा रूसेफ के खिलाफ महाभियोग लगाकर उन्हें राष्ट्रपति पद से निलंबित कर दिया गया है। पद से हटाने के बाद उपराष्ट्रपति मिशेल टेमर को उनकी शक्तियां दे दी गई हैं। ब्राजील में 13 साल बाद वहां की वामपंथी पार्टी के राज का अंत हो गया।
सीनेट में हुई बहस के दौरान डिल्मा रूसेफ के खिलाफ महाभियोग को लेकर पक्ष में 55 और विपक्ष में 22 वोट पड़े। डिल्मा रूसेफ ब्राजील की पहली महिला राष्ट्रपति थीं।
सीनेट के 81 सदस्यीय ने वोट करके डिल्मा रूसेफ को छह माह के लिए निलंबित कर दिया है जिससे डिल्मा रूसेफ के खिलाफ लगे आरोपों की जांच हो सके। उन पर बजट एकाउंटिंग लॉ को तोड़ने का आरोप है।
डिल्मा रूसेफ के पद से हटने के कुछ घंटे के भीतर ही पीएमडीबी पार्टी के मिशेल टेमर ने राष्ट्रपति के पदभार को ग्रहण कर लिया। डिल्मा पिछले एक दशक से लेफिटिस्ट वर्कर्स पार्टी की तरफ से प्रतिनिधित्व कर रही थीं।