फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राजील में नए नेता ने की भरोसे की अपील

Fri, 13 May 2016 01:04 PM IST
बीबीसी
विज्ञापन
सीनेट में पारित होने के बाद नए अंतरिम राष्ट्रपति मिशेल टेमर ने देश को संबोधित किया - फोटो : Getty
विज्ञापन
ब्राजील में राष्ट्रपति ज‌िल्मा रुसेफ के ख‌िलाफ महाभियोग प्रस्ताव सीनेट में पारित होने के बाद नए अंतरिम राष्ट्रपति मिशेल टेमर ने देश को संबोधित किया है। टेमर का कहना है, "ब्राज़ील के लोगों के मूल्यों और देश कअर्थव्यवस्था को फिर से खड़ा करने की हमारी क्षमता पर भरोसा करें।" उन्होंने व्यापार को बढ़ावा देने वाले एक मंत्रिमंडल को नामित किया है, जिसमें सेंट्रल बैंक के पूर्व प्रमुख हेनरिक मीरेलस को वित्त मंत्री बनाया गया है। ज़िल्मा रुसेफ़ ने ख़ुद को हटाने जाने की कड़ी आलोचना की है और इसे एक 'षडयंत्र' और 'तोड़-फोड़ की कार्रवाई' बताया है। मार्च में रुसेफ़ की सरकार से समर्थन वापस लेने से पहले टेमर वामपंथी रुसेफ़ की सरकार में उपराष्ट्रपति थे। ज़िल्मा रुसेफ़ ने आरोप लगाया है कि टेमर 'तख़्ता पलट' में शामिल थे।
विज्ञापन


बुधवार रात भर, 20 घंटे से ज़्यादा देर तक चले सीनेट के सत्र में 22 के मुक़ाबले 55 वोटों से ज़िल्मा रुसेफ़ को निलंबित करने और बजट में गड़बड़ियों के लिए उन पर मुकदमा चलाने को मंज़ूरी दी गई। गुरुवार को ज़िल्मा रुसेफ़ ने फिर से अपने ऊपर लगे आरोपों को ख़ारिज़ किया। उन्होंने कहा कि यह क़ानूनी तरीक़े से हुआ 'अन्याय' है और वो इसके ख़िलाफ़ लड़ेंगीं। अब 75 साल के टेमर अधिकतम 180 दिनों के लिए राष्ट्रपति रह सकते हैं। 68 साल की ज़िल्मा रुसेफ़ पर अधिकतम इतने ही दिनों में महाभियोग की प्रक्रिया पूरी होनी है।

ब्राज़ील की निलंबित राष्ट्रपति ज़िल्मा रुसेफ़, फ़ाईल फ़ोटो। टेमर ने कहा, "ब्राज़ील में शांति और एकजुटता को स्थापित करने की फौरी ज़रूरत है, हमें एक ऐसी सरकार बनानी चाहिए जो देश की रक्षा कर सके। " उन्होंने आर्थिक स्थितियों को बड़ी ज़िम्मेदारी बताते हुए कहा, "अर्थव्यवस्था में तेज़ी लाने, साथ ही घरेलू और विदेशी निवेश को आकर्षित करने के लिए, देश की विश्वसनीयता को फिर से स्थापित करना बहुत ही ज़रूरी है। " लेकिन उनका यह भी कहना है कि ब्राज़ील अब भी एक ग़रीब देश है और वो सामाजिक कार्यों को बचाकर रखेंगे और उनका विस्तार भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें