संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बुतरस बुतरस-घाली का काहिरा के एक अस्पताल में निधन हो गया है। वह 93 वर्ष के थे। मिस्र के एक प्रमुख ईसाई राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले बुतरस-घाली संयुक्त राष्ट्र प्रमुख बनने वाले पहले अफ्रीकी थे।
मिस्र के अनुभवी राजनयिक घाली ने इस्राइल और अपने देश के बीच ऐतिहासिक शांति समझौते में प्रमुख भूमिका निभाई थी।
वह 1992 में ऐसे समय यूएन प्रमुख बने थे जब एक नई दुनिया का उदय हो रहा था। शीत युद्ध की समाप्ति के साथ सोवियत संघ का पतन हुआ और अमेरिका के प्रभुत्व वाली एकध्रुवीय युग की शुरुआत हुई।