फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापान की इस लाइब्रेरी में लेटकर, बैठकर जैसे मन हो वैसे पढ़ें किताब

Mon, 17 Sep 2018 12:54 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
टोक्यो में बुक एंड बेड लाइब्रेरी
विज्ञापन
कहते हैं कि किताबें इंसान की सबसे अच्छी दोस्त होती हैं। वो आपको पूरा ज्ञान देती हैं और बदले में कुछ नहीं मांगती। हालांकि किताब पढ़ने के लिए कोई भी वक्त बहुत अच्छा होता है। लेकिन कुछ लोगों को रात का वक्त सबसे पसंद आता है जब वे बिस्तर में अपने किताब के साथ होते हैं। 
विज्ञापन


जापान में टोक्यो के शिनजुकु की बुक एंड बेड लाइब्रेरी ऐसी ही एक जगह है जहां आप अपनी पसंद की किताबें पढ़ सकते हैं और कभी भी।

यहां लोग अपनी मर्जी के मुताबिक बैठकर या लेटकर किताबें पढ़ते हैं। इस लाइब्रेरी में करीब 10 हजार से ज्यादा किताबें हैं। 

इस पुस्तकालय में ढ़ने आने वालों के लिए सोफे रखे हैं। छोटे-छोटे केबिन भी बनाए गए हैं। ताकि लोग बैठकर और लेटकर किताबें पढ़ सकें। 

आप चाहें तो यहां पढ़ते-पढ़ते सो भी सकते हैं। 

इसका उद्देश्य ये कि एक व्यक्ति के किताब पढ़ने से दूसरा डिस्टर्ब ना हो।

बुक एंड बेड लाइब्रेरी की पहली ब्रांच नंवबर 2016 में खुली थी।

इसके बाद पांच ब्रांच और खोली जा चुकी हैं। हाल ही में ये ब्रांच शिनजुकुु शहर में खोली गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें