फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडोनेशिया: आत्मघाती बम धमाकों से दहले 3 चर्च, 10 लोगों की मौत

Sun, 13 May 2018 12:31 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

इंडोनेशिया के सुराबया शहर के तीन चर्च में हुए आत्मघाती बम धमाके में सीएनएन के मुताबिक 10 लोगों की मौत हो गई है जबकि 13 लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह धमाका सुराबया शहर के ईस्ट जावा में हुआ। यह शहर देश का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। इंडोनेशिया पुलिस के अनुसार शहर में तीन अलग-अलग चर्चों पर बम ब्लास्ट हुए हैं। सभी आत्मघाती बम धमाकों को 10 मिनट के अंतराल में अंजाम दिया गया है। पहला बम धमाका सुबह 7.30 बजे हुआ।

विज्ञापन


ईस्ट जावा पुलिस के प्रवक्ता फ्रांस बारुंग मंगेरा ने बताया, 'पीड़ितों की पहचान कर ली गई है। एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इस हमले में दो पुलिसकर्मी समेत कुछ नागरिक भी घायल हुए हैं।' पुलिस का कहना है कि इस हमले की अभी तक किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि राज्य की जांच एजेंसी के प्रवक्ता का कहना है कि रविवार को हुए धमाको में आईएसआईएल से प्रभावित संगठन जेम्मा अंशुरात दौला (जेएडी) का हाथ हो सकता है।

इंडोनेशिया दुनिया का मुस्लिम बहुतला के मामले में सबसे बड़ा देश है और यहां हाल ही में आतंकवाद का पुनरुत्थान देखा गया है। पुलिस ने मीडिया को बताया कि धमाकों को आत्मघाती हमलावरों ने अंजाम दिया। चर्च के प्रवेश द्वार पर मलबा फैला हुआ था। पुलिस इकट्ठा हुई भीड़ को मौके से हटाने की कोशिश कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या चौथे टीम को भी निशाना बनाया गया था या नहीं। बताया जा रहा है कि मरने वालो में बच्चे भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें