धमाके के बाद ट्रेन का निरीक्षण करता पुलिसकर्मी
- फोटो : Reuters
ताइवान की राजधानी ताइपेइ में बृहस्पतिवार रात को एक ट्रेन के कोच में विस्फोट के बाद आग लग गई। इसमें 24 लोग घायल हो गए। कुछ की हालत गंभीर बताई जाती है। ताइवान की सेंट्रल न्यूज एजेंसी के हवाले से पुलिस ने बताया कि आग ट्रेन में रखे विस्फोटक की वजह से लगी है। ताईवान के प्रीमियर लिन चुआन ने इसे विद्वेषपूर्ण कार्रवाई करार दिया है।
पुलिस निदेशक चेन कोयेन ने बताया कि विस्फोटक 6-8 इंच लंबा था और किसी पटाखे की तरह का था। रिपोर्ट के मुताबिक स्वशासित द्वीप के प्रधानमंत्री लिन चुआन ने सरकारी एजेंसियों को विस्फोट की जांच करने का आदेश दिया है।
कुछ अज्ञात प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोट इतना तेज था कि कोच में आग लग गई। स्थानीय मीडिया के मुताबिक एक अज्ञात शख्स चौकोर विस्फोटक लेकर ट्रेन में चढ़ा था। सीसीटीवी फुटेज से उसकी पहचान की जा रही है।
#FLASH Loud explosion at train station In Taipei (Taiwan); many injuries reported after explosion on a commuter train.
— ANI (@ANI_news) July 7, 2016