दक्षिण इराक में बृहस्पतिवार को दो आतंकी हमलों में ईरानी नागरिक समेत 50 लोगों की मौत हो गई। वरिष्ठ प्रांतीय स्वास्थ्य अधिकारी जासीम अल खालीदी का कहना है कि धिकार प्रांत की राजधानी नासिरियाह के नजदीक हमले में कई लोग घायल हुए।
पढ़ें: काबुल: क्रिकेट स्टेडियम के गेट पर आत्मघाती हमला, 3 लोगों की मौत
पहला हमला बंदूक से एक रेस्तरां के पास किया गया जबकि दूसरे हमले में कार बम विस्फोट से एक सुरक्षा चेकप्वाइंट को निशाना बनाया गया। घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है।इस हमले की जिम्मेदारी लेने के लिए आतंकी संगठन IS ने दावा किया है।
#BREAKING Islamic State claims twin attacks in southern Iraq
— AFP news agency (@AFP) September 14, 2017